Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच ने पुराना बाजार में खोली पनशाला

Dhanbad : ग्रीष्म ऋतु में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने की मंशा से मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा ने 5 अप्रैल को पुराना बाजार स्थित मंच भवन में पनशाला खोली. अस्थाई पनशाला का उद्घाटन मंच के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी ने किया. इस मौके पर मंच के नये अध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव ही मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है. प्यासे को जल पिलाने से विशेष पुण्य मिलता है. इसी धारणा को लेकर विगत 15 वर्षों से लगातार मानव सेवा करते आ रहे हैं. पिछले वर्ष भी संस्था की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 स्थाई पनशाला खोली गई थी. लेकिन इस वर्ष संख्या बढ़ाकर 101 की गई है. अस्थाई पनशाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की जाएगी, जहां से राहगीर व दूरदराज के लोग शीतल जल से अपनी प्यास बुझा सकेंगे. इस मौके पर उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल , रोहित सरावगी, सचिव राहुल अग्रवाल, संयोजक विवेक मंगरसिया तथा पूर्व अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, भावेश सोनी के साथ मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही