Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित की कांवर यात्रा,बच्चे व युवक भी शामिल

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा द्वारा 5 साल से 15 साल के बच्चों को सनातन धर्म की जानकारी एवं बाबा भोले को जल अर्पित करने की जानकारी देने के उद्देश्य से रविवार 24 जुलाई की सुबह चिरकुंडा नदी घाट से ऊपर बाजार स्थित शिव मंदिर तक कांवर यात्रा का आयोजन किया गया. आयोजकों ने सुबह से ही चिरकुंडा नदी घाट पर एकत्रित होकर छोटे छोटे बच्चों को कांवर व कपड़े दिए. बच्चे कपड़े पहनकर नदी घाट से कलश में जल भर कतारबद्ध होकर बोल बम के नारे के साथ मंदिर में जल चढ़ाने निकल पड़े. कांवर यात्रा में बच्चों के साथ उनके परिजन भी शामिल हुए. पूरा चिरकुंडा बोलबम के नारे से गूंज उठा. बच्चों ने मंदिर पहुंचकर एक एक कर भगवान शिव को जल चढ़ाया. आयोजक मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रणव गाड्यान ने बताया कि आज कल बच्चे अपनी संस्कृति व धर्म से दूर होते जा रहे हैं. उन्हें जानकारी देने के इसी उद्देश्य के साथ यह सांकेतिक कार्यक्रम है. कहा कि प्रयास रहेगा कि इस तरह के आयोजन पूरे देश में हो. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/bollywood-actor-aditya-pancholi-reached-dhanbad-was-stunned-to-see-the-working-of-the-mines/">धनबाद

पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली, खदानों का कामकाज देख कर रह गए दंग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही