Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच लगाएगा हाथ-पैर गंवा बैठे लोगों को कृत्रिम अंग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा 29 जून से 1 जुलाई तक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाएगी. शिविर में अपंगता से पीड़ित या किसी हादसे में हाथ- पैर गंवा बैठे लोगों को कृत्रिम अंग लगाया जाएगा. यह जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुभाष लखमीनिया ने कहा कि मारवाड़ी समाज सदैव वंचित समाज की सेवा में तत्पर रहता है. शिविर में दिव्यांगों को कई तरह की सुविधा दी जाएगी. इस शिविर में राज्य के बाहर से भी लोग भी कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण करा सकते हैं. संस्था की ओर से यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध रहेगी. शिविर लगा कर दिव्यांगों की सहायता संस्था का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि देश की लगभग 10% आबादी अपंगता की चपेट में है. कई लोग किसी हादसे में अपने हाथ-पांव गंवा बैठे हैं. पैसे के अभाव में वे अपंगता को झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि संस्था यह जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम निरंतर कर रही है. भविष्य में भी मीडिया के जरिये यह मैसेज दूरदराज के इलाके सहित पड़ोसी राज्यों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ssp-residence-fire-brigade-found-control/">धनबाद

: एसएसपी आवास के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू  [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ssp-residence-fire-brigade-found-control/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही