Search

धनबाद: फासीवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेगी मासस व भाकपा माले : जनार्दन प्रसाद

Nirsa: निरसा (Nirsa)  केन्द्र सरकार के फासीवादी रवैये के खिलाफ व झारखंड राज्य में रोजगार व स्थानीयता के सवाल पर मासस एवं भाकपा माले चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगी. दोनों पार्टियों के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं की बैठक रविवार 7 मई को शाम में निरसा स्थित मासस कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता माले नेता जनार्दन प्रसाद ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की फ़ासीवादी नीतियों व तौर-तरीकों के खिलाफ लाल झंडे की मजबूत गोलबंदी की जाए. कर्नाटक चुनाव में आदर्श आचार संहिता के खुलेआम उलंघन व भाजपा सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन में कानून से खिलवाड पर चिंता प्रकट की गई. बैठक में विचार व्यक्त किया गया कि केंद्र सरकार देश में फासीवादी तरीके से काम करना चाहती है. इसके खिलाफ सभी आंदोलनों में दोनों पार्टी साथ देगी. पहलवानों के आंदोलन में भी उनके साथ खड़े रहने का निश्चय दुहराया गया. कहा गया कि झारखंड में माले-मासस संयुक्त रूप से आंदोलन के जरिये फासीवादी सरकार को मुंहतोड जबाव देगी. झारखंड अलग होने के 23 साल बाद भी यहां रोजगार व स्थानीयता का समाधान नहीं निकल सका है. इसके लिए भाजपा सबसे बड़ी बाधक रही है. रोजगार के सवाल पर राज्य भर में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो, केन्द्रीय सचिव बबलू महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष बिन्दा पासवान, बोकारो जिला सचिव गया राम शर्मा, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त,राज्य कमिटि सदस्य सह धनबाद जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, राज्य कमिटि सदस्य नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, पवन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp