Search

 
 
 

धनबाद: मासस व इंटक ने कुमारधुबी कोलियरी का किया गेट जाम

 
Maithan :  मासस के बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और कांग्रेस के इंटक ने 1 जून गुरुवार को बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति की मांग को लेकर ईसीएल के कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इन्कलाइन का गेट जाम कर दिया.  मजदूरों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन भी किया.  प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में महिलाएं हड़िया-बर्तन लेकर शामिल हुई. मौके पर मौजूद पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि पिछले चार महीने से ईसीएल के आवास, नदीधौड़ा, अग्जादंगल, मुंडाधौड़ा में पानी एवं बिजली की समस्या है. समाधान के लिए ईसीएल प्रबंधन को कई बार मौखिक रूप से कहा गया. परंतु का समाधान नहीं किया गया. विवश होकर आज कोलियरी का गेट जाम कर आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने कोलियरी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित काल के लिए कोलियरी का चक्का जाम कर देंगे. प्रबंधन की ओर से आंदोलनकारियों से वार्ता  के लिए आये एपीएम कौशिक भौमिक ने कहा कि जल्द ही सभी मांगों को पूरा किया जाएगा. इस अवसर पर रामजी यादव, अगम राम, शुभम, दिलीप सिंह, रामानंद, कमलेश कुमार, रोशन मिश्रा, कालीचरण, मंतोष यादव, शशि तिवारी, दीनानाथ रविदास, ओमप्रकाश, विनय सिंह, अंजू चटर्जी, शिवानी दास, जितेंद्र सिंह, दरोगा राय, मनीष, पंकज, सज्जाद, विनोद यादव, अजय राम, प्रवेश सिंह, भानु सिंह, मनोज, शत्रुघ्न पासवान, जयप्रकाश, माणिक गोराई अमरेश चक्रवर्ती, दीनानाथ रविदास, नंटु गोस्वामी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही