Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक का नाम राजेश धीवर है. घटना हीरक रोड स्थित एक प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान हुई. बताया जाता है कि एक निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री लोहे का सरिया लगाने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में लोहे का सरिया आ गया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/eds-questioning-of-sonia-gandhi-ends-called-again-on-july-25-congress-said-bjp-wants-opposition-free-india/">सोनिया

गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को फिर बुलाया, कांग्रेस ने कहा, भाजपा विपक्ष मुक्त भारत चाहती है परिजनों का कहना है कि मृतक राजेश धीवर गोविंदपुर के जंगलपुर अंतर्गत मुर्गाबनी में मामा के घर रहता था. मृतक का घर जामताड़ा के नाला में है. गुरुवार को धनबाद सरायढेला के हीरक रोड स्थित लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट के समीप एक मकान में सेंटरिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद सहयोगियों ने उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-expressed-happiness-by-distributing-laddoos-after-draupadi-murmu-was-elected-as-the-15th-president/">जमशेदपुर

: द्रौपदी मुर्मू के 15 वें राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजमो ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही