Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चिरकुंडा में राजमिस्त्री की हत्या, जंगल में मिला शव

Maithan :  चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तीन नंबर चढ़ाई के पास हाड़ी बस्ती के जंगल में 31 मई बुधवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया है. शव की पहचान सोनारडंगाल निवासी अजय रविदास (26) के रूप में हुई है. चिरकुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पहुंचे. पिता गाजो रविदास ने बताया कि अजय एक दिन पहले मंगलवार शाम से ही गायब था. वह राजमिस्त्री का काम करता था और उसे शराब पीने की लत लग गई थी. शराब पीने के दौरान कभी साथियों के साथ उसके मारपीट हो जाती थी. उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि अजय को जान से मार कर यहां फेंक दिया गया है. पुलिस गहराई से जांच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. चिरकुंडा थाना के एसआई दीपक सोरेन ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है. शरीर पर चोट के निशान भी हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही