Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ढुल्लू के करीबी मासूम खान व बार एसोसिएशन के महासचिव कांग्रेस में शामिल

 
Katras : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के करीबी रहे पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान व धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जीतेंद्र कुमार सिंह रविवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले मासूम खान व जीतेंद्र कुमार सिंह छाताबाद से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में महुदा में भाग लिया. मासूम खान ने कहा कि देश का एकता, अखंडता व संप्रभुता खतरे में है. भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रही है. देश में अमन पसंद लोग भयभीत हैं. देश की एकता-संप्रभुता की रक्षा के लिए ही मैंने कांग्रेस से जुड़कर राहुल गांधी की देश बचाओ मुहिम का हिस्सा बना. वहीं, धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जीतेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे देश में तानाशाही व्यवस्था तेजी से पांव फ़ैला रही है. इस तानाशाही के खिलाफ लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पूरे भारत में एक अलग अलख जगी है. कांग्रेस 2024 में मजबूती के साथ आएगी. कांग्रेसी ही देश चला सकती है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/warm-welcome-to-rahul-gandhi-in-bokaro-workers-showered-flowers/">बोकारो

में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही