Search

 
 
 

धनबाद : मासस ने मैथन में मनाया भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस

 
Maithon : मासस ने मैथन में 23 मार्च को देश के अमर सपूत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मैथन के कमलपुर चौक के समीप शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अरूप चटर्जी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत ने देश को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. मौके पर मुखिया मनोज राउत, सुधीर भंडारी, अनिल भंडारी, बापी दत्ता, खुर्शीद आलम, चंडीचरण चक्रवर्ती, मो.अल्लाउद्दीन, पप्पू रहमान, रवि केवट, चिरंजीत, आशीष लोहार, मुन्ना, अनिल, बिरजू, राजेश, राजन, अशोक, दिनू, लखन आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lic-sindri-branch-office-transformed-inaugurated-by-zonal-manager/">धनबाद

: एलआईसी सिंदरी शाखा कार्यालय का कायापलट, जोनल मैनेजर ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही