Search

 
 
 

धनबाद : मासस नेता तापस नाग की पुण्यतिथि मनाई गई

 
पूर्व विधायक अरूप चटर्जी सहित दर्जनों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Maithon : मासस के वरिष्ठ नेता तापस नाग की चौथी पुण्यतिथि बुधवार 26 जुलाई को मैथन स्थित सप्तर्षि क्लब में मनाईं गई. कार्यक्रम में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी सहित बड़ी संख्या क्षेत्र के समाजसेवी, मजदूर संगठन के नेता शामिल हुए. सभी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. लोगों ने कहा कि तापस नाग गरीबों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे. सामाजिक कार्यों में अव्वल भागीदारी के कारण सबों के प्रिय रहे. साथ ही क्षेत्र के हर सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनका सराहनीय योगदान रहता था. उनकी कमी हमेशा खलेगी. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, उनकी पत्नी अनंदिता चटर्जी, मुखिया मनोज राउत, बबलू चौधरी, इंद्रजीत सिन्हा, श्रवण प्रसाद, रामसुदिष्ट राम, राजन कुमार, दीप्तो चटर्जी, रवि साहनी, चंडीचरण चक्रवर्ती, पार्थो दास, मोती हेम्ब्रम, सीआर साहा, दीपा दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-kusunda-railway-chhath-pond-will-be-renovated-soon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुसुण्डा रेलवे छठ तालाब का जल्द होगा जीर्णोद्धार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही