Search

 
 
 

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में 15 को होगा 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 90 ने कराया रजिस्ट्रेशन

 
Dhanbad : सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति का नववर्ष मिलन समारोह 2 जनवरी को हीरापुर जेसी मल्लिक रोड स्थित मैरिज गार्डन में हुआ. समारोह में 15 जनवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के 121 जोड़े दहेज रहित विवाह बंधन में बंधेंगे. सर्वधर्म सामूहिक विवाह में जया सिंह के नेतृत्व में महिला विंग की सदस्यों ने भी अपने समाज में विवाह के रीति-रिवाज के बारे में मंतव्य दिया. अब तक अलग-अलग धर्मों के 90 जोड़ों ने विवाह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि संस्था पिछले 9 वर्षों से यह कार्यक्रम करते आ रही है. अब तक सैकड़ों जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया है. इस बार 15 जनवरी को गोल्फ ग्राउंड में करीब 15 हजार लोग विवाह के साक्षी होंगे. दूल्हे और बारातियों के साथ रामगढ़ व झरिया के नेहा बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. 60 से अधिक टोटो पर सवार होकर दूल्हा गोल्फ ग्राउंड में पहुंचेंगे. उनके धर्म के मुताबिक विवाह की रस्में कराई जाएंगी. शाम में विवाह संपन्न होने के बाद विवाह प्रमाणपत्र व ढेरों उपहार भेंटकर विदाई दी जाएगी.

मुख्यमंत्री को भेजा विशेष आमंत्रण पत्र

प्रदीप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक शादी को देखने के लिए झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग धनबाद आएंगे. समिति ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समारोह में आने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा है. बैठक में संस्था के चेयरमैन मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव तारक नाथ दास, भरतजी भगत, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, बबलू तिवारी, अशोक पंडित, जया सिंह, राम सिन्हा पिंकी गुप्ता, राजीव साहू, उदय साहू, विक्रम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-martyrdom-day-of-martyr-randhir-verma-the-ceremony-will-be-held-on-january-3/">धनबाद:

शहीद रणधीर वर्मा के शहादत दिवस पर 3 जनवरी को आयोजित होगा समारोह  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही