Search

 
 
 

धनबाद : शक्ति मंदिर में पांच जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न, सांसद बने शाराती

 
बैंड बाज़े के साथ टोटो से निकली बारात, नाच गाकर किया दूल्हों का स्वागत
Dhanbad : शहर के जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में श्री श्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से रविवार 30 जुलाई को पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. बैंड बाज़े के साथ सुसज्जित टोटो में दूल्हों की बारात निकली तो नज़ार देखने लायक था. बारात पुराना बाजार हावड़ा मोटर, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, जोड़फाटक से होकर साजदेव भवन होते हुए वापस मंदिर पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ मंदिर में बने अलग-अलग मंडप में विवाह की रस्में पूरी कराईं गईं. सिंदूर दान के बाद दुल्हनें अपने पिया संग आंखों में सतरंगी सपने लिए ससुराल के लिए विदा हुई. [caption id="attachment_715496" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SHADI-SANSAD-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> मंच पर बैठे दूल्हा दुल्हन और संबोधित करते सांसद पीएन सिंह[/caption] कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पशुपतिनाथ सिंह शामिल हुए. बारात निकालने से लेकर आगवानी और स्वागत तक श्री श्री भगवती जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. बारात की स्वागत में कमेटी के सदस्यों ने जमकर डांस भी किया. [caption id="attachment_715497" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SHADI-DANCE-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बारात के स्वागत में झूमते कमेटी के पदाधिकारी[/caption] कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएम मेनन, एसपी सोंधी, अरुण भण्डारी, सुरेन्द्र अरोड़ा, राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, प्रदीप सिंह, कमल किशोर टण्डन, राकेश रेवाड़ी, रवि गंडोतरा, राहुल भण्डारी, विनोद आहूजा, दिनेश पुरी, गौरव अरोड़ा व पुरोहित ब्रजेश मिश्र के साथ-साथ  पम्मी शर्मा, पूनम भाटिया, पूजा अरोड़ा, गितु सलूजा, प्रीति भाटिया, अनिता शर्मा, गुलशन सलुजा की भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-of-jewelry-and-cash-looted-from-railway-workers-house/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रेल कर्मी के घर से हज़ारों के गहने व नगद लूटे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही