Search

 
 
 

धनबाद : शक्ति मंदिर में 30 जुलाई को पांच जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

 
बैंड बाज़े के साथ निकलेगी बारात, 29 को मेंहदी और संगीत का कार्यक्रम
Dhanbad : जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में श्रीश्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से 30 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मंदिर कमेटी के सह-सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शक्ति मंदिर में 30 जुलाई को पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा. सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने धनबाद के विभिन्न जगह से गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. बताया कि सुसज्जित टोटो से बैंड-बाजे के साथ दूल्हों की बारात निकाली जाएगी. बारात पुराना बाजार पानी टंकी, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, जोड़फाटक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी. यहां विधि-विधान के साथ शक्ति मंदिर में बने अलग-अलग मंडपों में विवाह संपन्न होगा. इससे पहले 29 जुलाई को मेहंदी की रस्म होगी. साथ ही संगीत कार्यक्रम भी होगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeeper-shot-dead-and-looted-of-lakhs-including-85-thousand-cash/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दुकानदार को गोली मारकर 85 हज़ार नगद सहित लाखों की लूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही