Search

 
 
 

धनबाद: राजकमल स्कूल में हुई सामूहिक रुद्र पूजा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  रविवार 24 जुलाई आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद एवं वैदिक धर्म संस्थान की ओर से रविवार 24 जुलाई को राजकमल स्कूल में सामूहिक रुद्र पूजा हुई. विनोद तुल्सयान ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद व वैदिक धर्म संस्थान बेंगलूरु के साथ हर साल की तरह राजकमल स्कूल धनसार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामुहिक रुद्र पूजा की गई. रुद्र के रूप में भगवान शिव की दूध, दही, शहद, घी के साथ पूजा की गई .पूजा का संचालन उज्जैन से आर्ट आफ लिविंग के सीनियर टीचर प्रदीप शुक्ला और सोमनाथ से वैदिक पंडित अर्पित दुबे व पंडित सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने किया. प्रदीप शुक्ला मरीन इंजीनियर हैं और लम्बे समय तक भारतीय नौसेना और डीआरडीओ जैसे बड़े संस्थाओं में अपनी सेवा दी है. राजकमल स्कूल में पूरे धनबाद से लोग भारी संख्या में जमा हुए. भक्तों ने पूजा के दौरान संकल्प भी लिया. माना जाता है कि सावण के महीने में रुद्र पूजा से सकारात्मकता का उदय होता है, भय दूर होता है और सुख मिलता है. शिव को समुद्र मंथन से प्राप्त विष पीने के लिए जाना जाता है. पूजा में सभी लोग वेद मंत्रों में डूब गए और शिव भजनों पर नृत्य किया. यह पूजा आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ सदस्य विनोद तुलसीयन, मुकुर ठक्कर, सुभाष अग्रवाल, अनिल बर्नावल और पिंटू सिंह के अथक सहयोग से आयोजित की गई थी. इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सोनाली सिंह, मयंक सिंह, प्रियंका कुमारी, जयश्री दास, ऋत्विक दुदानी और मेधा दुदानी, निलंजना चक्रवर्ती, निरुपमा चुनमुन आदि भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही