Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के करकेंद शिव मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

 

समारोह में गोसेवक संघ के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद

Katras : गो सेवक संघ की ओर से गुरुवार 27 जुलाई को श्री श्री गंगा गोशाला कतरास के करकेंद स्थित शिव मंदिर में भगवान भोले शंकर का सामूहिक रुद्राभिषेक समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर गो सेवकों ने पूरे विधि -विधान के साथ भोले बाबा एवं गो माता की पूजा की व जन कल्याण की कामना की. समारोह में लगभग 50 से ज्यादा गो सेवक संघ के महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल थे. इस अवसर पर गो सेवक संघ के दीपक अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मनोज गुप्ता कमल जैन, मनीष गोयल, मनोज केसरी, सोनू अग्रवाल, दीपू अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अरुण चौधरी, बंटी गुप्ता, किरण चावड़ा, उमंग जालानआदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही