Search

 
 
 

धनबाद : 9 को अगस्त क्रांति दिवस मनाएगी मासस

 
Dhanbad : मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) युवा मोर्चा की बैठक मंगलवार को धनबाद के पुराना बाजार स्थित मासस केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा मासस केंद्रीय कमेटी ने इस बार 9 अगस्त को निरसा में अगस्त क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने मार्क्सवादी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इसमें भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की. मौके पर मोर्चा के जिला सचिव राणा चटराज, सुरेश दास, कृष्ण कुमार उर्फ लाला, अर्धेंदु  दत्ता, विनय साव, राजेश सिंह, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kalpana-soren-reached-mayiya-samman-camp-said-server-problem-will-be-resolved-soon/">गिरिडीह

: मईयां सम्मान शिविर में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कहा- जल्द दूर होगी सर्वर की समस्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही