Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  शोषण, जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी मासस : आगम राम

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) मार्क्सवादी समन्वय समिति निरसा प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी कार्यालय में शनिवार 3 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष टुटुन मुखर्जी की अध्यक्षता में हुआ. संचालन मुमताज अंसारी ने किया. मुख्य वक्ता मासस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि उनकी पार्टी शोषण जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ती आई है. उसी तेवर के साथ धनबाद कोयलांचल सहित पूरे झारखंड में गरीबों की लड़ाई लड़ रही है. मोदी शासन में सबसे ज्यादा गरीब प्रभावित हैं. कल कारखाने बंद हो रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. सभी आवश्यक सामान पर टैक्स लगाकर सरकार ने लोगों का जीना हराम कर दिया है. निरसा प्रखंड और अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है. बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं हो रहा है. पूरे जिले में सुखाड़ की स्थिति है. कोई लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है. बिजली की स्थिति दयनीय है. भाजपा झारखंड सरकार को अस्थिर करने में लगी  हुई है. निरसा  क्षेत्र में मैथन पंचेत  और एम.पी.एल जैसे उत्पादन संयंत्र रहने के बाद भी यहां के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं. सम्मेलन को  टुटुन मुखर्जी , मुमताज अंसारी, लालू ओझा,  दिनेश सिंह (मुखिया) , निरंजन गोराई, लखन सिंह,  मिहिलाल सोरेन, तारापद गोप, जय देव पात्र,  आनंदमय पांडे, बंशीधर मंडल,  जनक भंडारी, मणिशंकर सेन,  रावण महतो,  अजीत साहनी , संतोष दास ,  रवि लाल माझी , कमाल हुसैन , नताशा हेंब्रम ,  राजेश मंडल,  अजीत महतो , दिवाकर तंतुबाय, दुलाल सिंह,  ईश्वरनाग,  रमाकांत भंडारी,  शंकर सिंह,  फटिक चंद्र दां, अजीत साहनी आदि ने संबोधित किया. सम्मेलन में  तय किया गया कि अंचल में व्याप्त धांधली के खिलाफ 12 सितंबर  को प्रखंड कार्यालय के समक्ष महाधरना दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही