Search

 
 
 

धनबाद: मासस कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं  : अरूप चटर्जी

 
Nirsa/Maithan :  मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) का एग्यारकुंड प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन  मुगमा मोड़ स्थित मैरेज हॉल में 29 जनवरी रविवार को हुआ. सम्मेलन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया. जुलूस में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, किसान, मजदूरों, नौजवानों के संघर्ष वाली पार्टी है.  उन्होंने लाल झंडे एवं संगठन को मजबूत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की. वहीं मासस के अन्य वक्ताओं ने कहा कि लाल झंडा ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं बेबस लोगों का साथ दिया और उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी. पूर्व विधायक ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत बताई. कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की नाकामी बताने को कहा. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया. इसी उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जल्द ही पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता गांवों का दौरा करेंगे. स म्मेलन में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, आगम राम, संतु चटर्जी, रामजी यादव एवं लालू ओझा ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद दिवंगत नेता एके राय, गुरुदास चटर्जी एवं तापस नाग के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता कार्तिक दत्ता ने की,  जबकि संचालन रामजी यादव ने किया. सम्मेलन को आगम राम, जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी, संतु चटर्जी, मुन्ना यादव, दिल मोहम्मद, मधु गुरू, माणिक गोराई, तारापदो गोप, संजय पालित, मंटू वर्णवाल, अंजू चटर्जी, टुटुन मुखर्जी, रेवती देवी, मंटु पटवार, गोपाल दास, सतीश बाउरी आदि ने संबोधित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-anand-mela-of-deeksha-mahila-mandal-of-bccl-begins/">धनबाद:

 बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल का आनंद मेला शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही