Sindri : सिंदरी (Sindri) मुकुंदा सब स्टेशन पर 5 जुलाई को मासस की ओर से धरना दिया जाएगा. बलियापुर प्रखंड के वीरसिंहपुर पंचायत भवन में रविवार 3 जुलाई को मासस तथा ग्रामीणों की बैठक में केंद्रीय सचिव बबलू महतो ने कहा कि हम सब एकजुटता के साथ बिजली विभाग के गलत रवैये और मनमानी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे. कहा कि सभी की बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और भ्रष्ट नीतियों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी उठानी पड़ रही है. बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर प्रभाव पड़ रहा है. इसके अलावा किसान जो खेती पर निर्भर हैं, उन्हें समय पर और सही दर पर बिजली नहीं मिल रही है. वे लोग सही ढंग से खेती भी नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ आंदोलन करना होगा. जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, लड़ाई जारी रहेगी. मौके पर अजय महतो, दिनेश, बिरजू राम, परशुराम, संजय, सुधीर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : मासस लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन को तैयार
Last Updated: Jul 04, 2022 12:00 AM (IST)