Search

 
 
 

धनबाद : मासस ने एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समीप बन रहे भवन का काम कराया बंद

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समीप बन रहे अधिकारी भवन का काम अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिप सदस्य बादल बाउरी के नेतृत्व में सोमवार 25 जुलाई को दर्जनों मासस कार्यकर्ताओं ने काम बंद करा दिया. जिप सदस्य बादल बाउरी ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया.

   संवेदक के गुर्गो से मिलती है धमकी

उन्होंने कहा कि एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समीप ग्रामीण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भवन के निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है. बिना प्राक्कलन के निर्माण कार्य किया जा रहा है. विरोध करने पर निर्माण कर रहे संवेदक के गुर्गो द्वारा धमकी दी जाती है. कई लोगों ने इसकी शिकायत की. आज जब यहां पहुंचा तो निर्माण कार्य देखकर दंग रह गए. जो छड़, बालू व सीमेंट का उपयोग किया गया है, वह काफी घटिया किस्म का है. किसी पिलर में मोटा तो कई पिलर में पतला छड़ का प्रयोग किया गया है.

  सरकारी पैसे की हो रही खुलेआम लूट

घटिया ढलाई को छिपाने के लिए तुरंत प्लास्टर कर दिया जा रहा है. अब तक के बने आधे भवन में लिंटर है ही नहीं. बिना अधिकृत अभियंता का काम किया जा रहा है. सरकारी पैसे की खुलेआम लूट हो रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और भी पदाधिकारी ने काम का निरीक्षण नहीं किया है. साफ है कि सारे लोगों की मिलीभगत से निर्माण कार्य हो रहा है. जब तक संवेदक अनियमितता वाली जगह को ठीक नहीं कर देता, निर्माण कार्य बंद रहेगा. मौके पर काफी संख्या में मासस कार्यकर्ता मौजूद थे. बता दें कि इसके पूर्व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद कराया गया था. परन्तु बाद में काम चालू कर दिया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-girl-hanged-herself-for-refusing-to-marry-the-groom/">धनबाद:

वर पक्ष के शादी से इनकार करने पर युवती ने लगा ली फांसी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही