Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  पानी, सफाई व अन्य मांगों को लेकर मासस ने चिनप के ईओ को सौंपा ज्ञापन

Maithon : चिरकुंडा के मासस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल 16 मई को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार से मिला और 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में व्याप्त पानी, साफ-सफाई व अन्य समस्याओं समाधान जल्द करने मांग की गई. नेताओं ने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि गर्मी को देखते हुए जिन वार्डों में पाइपलाइन का कार्य अधूरा है या गड़बड़ी है, उसे जल्द दुरुस्त कराएं. साथ ही नालियों में जमा कचरा हटाने, मानसून से पहले सभी वार्ड के नालियों की सफाई करने, वार्ड 14, 15 व 16 में पानी की समस्या दूर करने के लिए जलमीनार का निर्माण जल्द करने की मांग की. इसके अलावा चिरकुंडा ऑटो स्टैंड के लिए जगह निर्धारित करने की भी मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल में माणिक गोराई, संतु चटर्जी, वरुण डे, कल्याण गोराई, दीनानाथ रविदास, अमरेश चक्रवर्ती, नाटू गोस्वामी, वरुण गोस्वामी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-recovered-from-topchanchi-lake-after-2-days/">धनबाद

: प्रेमिका से मिलने गए युवक का शव 2 दिन बाद तोपचांची झील से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही