Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मासस संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी ए के राय की जयंती

Dhanbad : मार्क्सवादी समन्वय समिति पार्टी के संस्थापक व मार्क्सवादी चिंतक कामरेड ए के राय की जयंती 15 जून को मनाएगी. जयंती समारोह की तैयारी को लेकर केंद्रीय कार्यालय, पुराना बाजार में 4 जून को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मासस जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान ने की. पार्टी के सभी सदस्यों ने 15 जून को कामरेड ए के राय की जयंती पार्टी मुख्यालय धनबाद में मनाने का निर्णय लिया. जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह ए के राय की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी.   बैठक में 25 जून को निरसा मासास कार्यालय में "दिशा एवं दशा" पर गोष्ठी के आयोजन पर भी सहमति बनी. बैठक में सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, पवन महतो, हीरालाल महतो, विजय पासवान, नरेश पासवान, मुक्तेश्वर महतो, टूटून मुखर्जी, मुमताज अंसारी, राजकुमार महतो, राणा चटराज, राकेश सिंह,भगत राम महतो, अजय महतो, मंटू महतो, विश्वजीत राय, बूटन सिंह, राजेश बिरुआ, चौधरी भुईयां, मुन्ना खान, संजय पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही