Search

 
 
 

धनबाद : अग्नि‍पथ योजना के खिलाफ मासस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-voice-raised-against-extortion-in-dcs-public-court/">(Dhanbad)

के ब‍लियापुर में केंद्र सरकार की अग्नि‍पथ योजना के विरोध में मासस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 16 जून को रैली निकाली और पीएम मोदी का पुतला दहन किया. रैली का नेतृत्‍व मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो कर रहे थे. बलियापुर चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बबलू महतो ने कहा कि सेना देश की रीढ़ है. केंद्र की भाजपा सरकार सैनिकों को बंधुआ मजदूर बनाने में लगी हुई है. योजनाबद्ध तरीके से अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है. यह भारतीय सेना को कमजोर करने का प्रयास है. जब तक अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी,  आंदोलन जारी रहेगा. मासस के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया गणेश महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान है. इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. सरकार हर मोर्चे में विफल है. मौके पर देवाशीष पांडे, अमित बनर्जी, मंगल महतो, कृष्णा दा, संतोष रवानी, शीतल दत्ता, आशुतोष महतो, काशीनाथ मंडल, रोहित महतो, राधेश्याम रजक, अर्जुन महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-all-hospitals-will-have-to-treat-the-poor-on-ayushman-card-civil-surgeon/">धनबाद:

सभी अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड पर करना होगा गरीबों का इलाज: सिविल सर्जन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही