Jharia : मासस की झरिया अंचल कमिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ अश्लील हरकतें करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का 3 जून को बस्ताकोला गोशाला मोड़ में पुतला जलाया. मासस के केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि राष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ गलत हरकत करने वाले सांसद बृजभूषण सिंह को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि देश को गौरवान्वित करने वाले महिला पहलवानों को इंसाफ मिल सके. केन्द्र सरकार एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है, वहीं इन बेटियों को इंसाफ न देकर अपने भाजपा सांसद को बचाना चाह रही है. पुतला दहन के पूर्व मासस कार्यकर्ताओं ने बस्ताकोला अंबेडकर चौक से जुलूस निकालकर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने सभा की. मौके पर रामप्रवेश यादव, धरम बाउरी, चौधरी भूईयां, दुखनी देवी, शीला देवी, होरीलाल चौहान, गणेश भूईयां, मुकेश भूईयां, सीताराम भुईया, राजू चौहान, गुड़िया देवी, अशोक भुईया, मनोज चौहान, कलावती देवी थी. सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्म बाउरी ने की. [wpse_comments_template]
धनबाद : मासस ने भाजपा सांसद बृजभूषण का फूंका पुतला
Last Updated: Jun 03, 2023 12:00 AM (IST)