Search

 
 
 

धनबाद : अग्निपथ योजना के विरोध में मासस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

 
Dhanbad : अग्नि‍पथ योजना के विरोध में मार्क्सवादी समन्वय  समिति के कार्यकर्ताओ ने 24 जून को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-senior-jmm-leader-of-koyalanchal-duryodhan-choudhary-passed-away/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्‍व मासस जिला अध्यक्ष पवन महतो कर रहे थे. कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. पवन महतो ने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्‍य के साथ खि‍लवाड़ कर रही है. यदि इस जल्‍द वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज होगा. धनबाद जिला मासस युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कहा कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर सरकार सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं को भटकाने का काम कर रही है. मोदी सरकार किसी भी योजना को अचानक लागू कर देती है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है. उन्होंने सरकार से अग्निपथ योजना को अविलंब रद्द कर सेना में पहले की तरह युवाओं की बहाली की प्रक्रिया लागू करने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-odia-vc-of-bbmku-loves-litti-chokha/">धनबाद

:  BBMKU के उड़ि‍या VC को लिट्टी-चोखा पसंद है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही