Search

 
 
 

धनबाद : मासस ने किया 2024 के चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान

 
Nirsa : निरसा मासस पार्टी कार्यालय में धनबाद जिला कमेटी की ओर से 25 जून रविवार को मासस की दशा एवं दिशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विंदा पासवान ने की एवं संचालन जिला सचिव दिलीप महतो ने किया. मुख्य अतिथि मासस के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मासस का जन्म अनवरत संघर्ष से हुआ है. नौजवान पीढ़ी मासस की ओर अग्रसर है. संगठन को और मजबूत करना होगा. 2024 चुनाव के लक्ष्य को चुनौती के रूप् में लेते हुए रणनीति बनानी होगी. विशिष्ट अतिथि मासस के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने मासस के लड़ाकू साथियों से आह्वान किया कि 2024 के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण मानकर बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं.कामरेड एके राय की विचारधारा को जन-जन तक ले जाएं। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ मासस नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि मासस करीब 50 वर्षों से दलित, पीड़ित, आदिवासी और शोषित तबके की लड़ाई लड़ती आ रही है उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर पवन महतो, सचिव राणा चट्टाराज, सुभाष चटर्जी, जिप सदस्य बादल बावरी, टुटून मुखर्जी, संतोष त्रिवेदी, सुजीत चंद्र गोराई, संतु चटर्जी, कल्याण राय, मानिक गोराईं, राजा अंसारी, वरुण दे, दीनानाथ रविदास, वरुण गोस्वामी, संजय गोस्वामी, नंदू गोस्वामी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-student-ajsu-accused-vice-chancellor-of-dictatorship/">

धनबाद : छात्र आजसू ने कुलपति पर लगाया तानाशाही का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही