Search

 
 
 

धनबाद : नगर निगम के बहाने मासस ने किया शक्ति प्रदर्शन, निशने पर रहे नगर आयुक्त

 
गोल्फ़ ग्राउंड से निगम कार्यालय तक निकाला विशाल मार्च, नगर आयुक्त पर ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप Dhanbad : आवाज दो हम एक है, नगर आयुक्त की मनमानी नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारों के साथ सोमवार 21 अगस्त को मार्क्सवादी युवा मोर्चा (मासस) ने नगर निगम कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि जब से शहर में नगर निगम का गठन हुआ है, तब से लेकर आज तक सिर्फ ठेकेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा. विकास के नाम पर ठेकेदारों के साथ मिलकर नगर आयुक्त मलाई खा रहे है. इस लूट के चक्कर में विकास का कोई काम ठीक से नहीं हो रहा है. जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है. निगम में स्थायी श्रमिकों की संख्या ना के बराबर रह गई है. ठेके पर काम करने वाले मजदूरों का शोषण जारी है. [caption id="attachment_736534" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/MCC-2-RANDHEER-VERMA-CHOWK-272x150.jpg"

alt="" width="272" height="150" /> प्रदर्शन में शामिल मासस कार्यकर्ता व ग्रामीण[/caption] वहीं मासस नेता बबलू महतो ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. कचरा उठाव का काम ठीक से नहीं हो रहा है. पिछले 20 दिनों से निगम के अधिकारियों को कचरा डंप करने के लिए जगह नहीं मिल रही है. शहर का आधा हिस्सा बीसीसीएल का है, लेकिन बीसीसीएल सहयोग नहीं कर रहा है. जबकि सफाई कार्य में इनकी भी जबाबदेही है. जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो बीसीसीएल मुख्यालय का भी घेराव करेंगे. नगर आयुक्त को मेमोरेंडम देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया. [caption id="attachment_736536" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/MCC-3-272x154.jpg"

alt="" width="272" height="154" /> प्रदर्शन में शामिल मासस कार्यकर्ता व ग्रामीण[/caption] इसके पूर्व मासस ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक होते हुए निगम कार्यालय तक जोरदार शक्ति प्रदर्शन भी किया. जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. मौके पर मासस के जगदीश रवानी, पवन महतो, राणा घोष आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-children-of-dav-school-sindri-returned-from-educational-tour-of-kolkata/">यह

भी पढ़ें : धनबाद :  कोलकाता के शैक्षणिक भ्रमण से लौटे डीएवी स्कूल सिंदरी के बच्चे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही