Search

 
 
 

धनबाद : सीधी कांड पर मासस ने जताया रोष, दिया धरना

 

आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को बताया शर्मनाक

Dhanbad : मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पेशाब करने की घटना पर मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने रोष जाहिर किया है. पार्टी की धनबाद जिला कमेटी ने मंगलवार 18 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना में मौजूद मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने मध्यप्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में आदिवासी, दलित, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है. देश में सामाजिक समरसता भंग हो रही है. लोगों का जीना दुश्वार होता जा रहा है. भाजपा के अनुषंगी संगठनों के जरिये मोदी सरकार सामाजिक ताना-बाना को तोड़ने का प्रयास कर रही है. इसलिए 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकने व समाजवादी सोच की सरकार के गठन की जरूरत है. धरना में केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद, जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान, दिलीप कुमार महतो, शेख रहीम, मायुमो जिला सचिव राणा चट्टराज, नरेश पासवान, अजय महतो, मोहम्मद अख्तर, मुक्तेश्वर महतो, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, त्रिलोचना देवी, पूनम देवी, रानू देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही