Search

धनबाद : किसान संग्राम समिति के 10 अक्टूबर को आंदोलन को लेकर मासस ने झोंकी ताकत

पूर्व विधायक आनंद महतो ने केलियासोल गोविंदपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा
Nirsa : मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने शुक्रवार 22 सितंबर को निरसा विधानसभा के केलियासोल और गोविंदपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने 10 अक्टूबर को किसान संग्राम समिति की ओर से जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में किसान व मजदूरों से शामिल होने का आह्वान किया. आनंद महतो ने इस दौरान बीते 8 माह से अस्वस्थ चल रहे गोविंदपुर पूर्वी के मुखिया पति सह मासस नेता नीलू मुखर्जी से मिलकर उनका हालचाल जाना. दौरा में शामिल मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि 10 अक्टूबर को धनबाद में आयोजित किसान संग्राम समिति का आंदोलन ऐतिहासिक होगा. आंदोलन में निरसा, गोविंदपुर, सिंदरी, बलियापुर, केलियासोल, धनबाद, बोकारो, चंदनक्यारी व हजारीबाग से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे. दौरा में मुख्य रूप से किसान संग्राम समिति के केंद्रीय सचिव सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, जिला सचिव राणा चटराज, फटिक चंद्र मंडल, लालमोहन महतो, रफीक अंसारी व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-the-executive-officer-of-chirkunda-municipal-council/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई विदाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp