Search

 
 
 

धनबाद: मासस ने दिया धरना, होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने मंगलवार 11 अप्रैल को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. पार्टी के. केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो ने बताया कि धनबाद के नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वृद्धि, परती जमीन पर भी होल्डिंग टैक्स, सफाई यूजर्स चार्ज और मालगुजारी टैक्स आर्थिक रूप से नागरिकों की कमर तोड़ रहा है.  इसके अलावा उपभोक्ता सामग्री की मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, बिजली, ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था, निजी विद्यालयों में बेतहाशा बढ़ती फीस, एडमिशन फीस पर नियंत्रण   बेरोजगारों को काम, आउट सोर्सिंग एवं कांट्रैक्टर वर्कर्स को वेतनमान के साथ परमानेंट करने. पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण आदि मांगें की गई हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान, जिला सचिव दिलीप कुमार महतो व भारी संख्या में मासस के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही