Search

 
 
 

धनबाद : मासस ने डीवीसी के प्रशासनिक भवन पर दिया धरना

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार 5 जुलाई को डीवीसी के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना दिया. मासस नेता सह जिप सदस्य बादल चंद्र बावरी ने डीवीसी प्रबंधन पर सीएसआर के तहत कार्यो में कोताही करने का आरोप लगाया. कहा कि डीवीसी सीएसआर के तहत कमांड एरिया के गांवों में अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त करे. मैथन स्थित आवासीय क्षेत्र की जर्जर सड़क को ठीक करने, डीवीसी बीपी न्यूज़ अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था सुधारने, डीवीसी आवासों को तोड़ने का काम बंद करते हुए पेंशन कर्मियों को आवास आवंटित करने एवं आवासों का किराया जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ाने की मांग की गई है. बाद में प्रतिनिधिमंडल डीवीसी मैथन के उप महाप्रबंधक अभय कुमार श्रीवास्तव से मिला अपनी मांगें रखी. डीवीसी की ओर से सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद संध्या 5:00 बजे धरना खत्म हो गया. इस मौके पर मुखिया बबलू चौधरी, मुखिया मनोज राउत, दिल मोहम्मद, दीप्तो चटर्जी, पप्पू रहमान, खुर्शीद आलम, श्रवण प्रसाद,    तोतन मजूमदार, रवि केवट, चिंटू विश्वकर्मा, मानव दा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/corona-cases-increasing-in-dhanbad-so-far-eight-infected-have-been-found/">धनबाद

में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक आठ संक्रमित मिले [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही