Search

 
 
 

धनबाद : गरीबों-शोषितों के उत्थान को मासस का संघर्ष जारी रहेगा- अरूप

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित मासस के कार्यकर्ता मिलन समारोह दर्जनों झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मासस की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने नए सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अन्य दलों से लोगों का मोह भंग हो रहा है और सभी लोग मासस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं. मासस शुरू से ही गरीबों, दलितो व शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष करती रही है. यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. पार्टी मजदूर नेता स्वर्गीय एके राय की विचारधारा के साथ समाज को ऊपर ठानने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है. इसकी तैयारी में अभी से जुट जाएं. चटर्जी ने अपने विधायक काल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि निरसा क्षेत्र के गांव-गांव, गली-गली में सड़कों व पीसीसी पथों का जाल बिछाया, तालाब आदि का भी निर्माण कराया. कलियासोल व एगायरकुंड प्रखंड की स्थापना मेरे कार्यकाल में हुई थी. आईआईटी के लिए मैथन में 365 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई.

विधायक अपर्णा पर साधा निशाना

पिधायक अपर्णा सेनगुप्ता पर निशाना साधते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का रट लगाने वाली विधायक ने चुनाव जीतने के बाद भाई भतीजावाद कर सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है. जनता से ऐसे नेताओं से सावधान रहने की अपील की. मौके पर शेख नौशाद, अहमद अली,  शेख आईनुद्दीन, रकुबुल शेख, शेख शमशाद, शेख ताहिरु, शेख शिहद, मिथुन स्वर्णकार आदि ने मासस की सदस्यता ग्रहण की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-rjd-burnt-effigies-of-pm-and-railway-minister-in-protest-against-balasore-train-accident/">धनबाद

: बालासोर रेल हादसे के विरोध में युवा राजद ने पीएम व रेलमंत्री का फूंका पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही