Search

 
 
 

धनबाद : ऑटो व कार में जबरदस्त टक्कर, 12 लोग घायल, महिला गंभीर

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र में 23 अक्टूबर की शाम एनएच पर कोटालड्डा ओवरब्रिज के पास एक ब्रेजा कार व ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई. तेज रफ्तार कार (संख्या जेएच 10 सीबी 6703) ऑटो (संख्या जेएच 10 बीबी 4012) को जोरदार टक्कर मारने के बाद उसे डिवाइडर से सटाकर घसीटते हुए करीब 15 फीट दूर तक ले गई. इस हादसे में ऑटो पर सवार एक महिला समेत करीब 12 लोग घायल हो गए. ऑटो गर सवार महिला टक्कर के बाद ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया. [caption id="attachment_453414" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ररररररर-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> क्षतिग्रस्त कार[/caption] सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी. घायलों की चीख-पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही