Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रूई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3.5 लाख की संपत्ति जलकर राख

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा किसान चौक स्थित रुई तैयार करने की फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपए की रूई जलकर राख हो गई. आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. संचालक के अनुसार, संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इस फैक्ट्री में कपड़ों के कतरन से रूई तैयार की जाती है. संचालक ने बताया कि फैक्ट्री में पिछले साल भी आग लगी थी. फैक्ट्री से उठता धुआं देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना अग्निश्मन विभाग को दी गई. हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्क़त कर आग पर काबू पा लिया. इसके बाद दमकल टीम पहुंची और पूरी तरह आग को बुझा दिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-massive-fire-broke-out-on-jubilee-hill-spread-up-to-two-kilometers/">गिरिडीह

: जुबली पहाड़ी पर लगी भीषण आग, दो किलोमीटर तक फैली
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही