Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में चप्पल गोदाम में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख

 
Dhanbad : बरवाअड्डा बजरंग बिहार कॉलोनी स्थित चप्पल गोदाम में 6 अक्टूबर की रात अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. अगलगी की इस घटना से कॉलोनी वासियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर बरवाअड्डा थाना पुलिस का गश्ति दल व फायर ब्रिगेड के टीम मौके पर पहुंची करेंट का झटका लगने से आग बुझाने में व्यवधान आया. बिजली काटने के बाद दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. तब तक काफी देर हो चुकी थी, जिससे चप्पल समेत गोदाम में रखे अन्य सामान जल चुके थे. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. चप्पल गोदाम धैया निवासी सजल जैन का है. सजल जैन ऑनलाइन माध्यम से कारोबार करते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-for-municipal-elections-begins-administration-will-send-voter-list-to-the-commission-by-november/">धनबाद

: नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, नवंबर तक आयोग को वोटर लिस्ट भेजेगा प्रशासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही