Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में मासस का कार्यालय खुला , अरूप बोले- दो दिन लोगों की समस्याएं सुनेंगे

 
Nirsa : मासस नेता और निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने 4 अगस्त को चिरकुंडा तीन नंबर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. कहा कि बहुत दिनों से यहां कार्यालय की मांग हो रही थी. फिलहाल अस्थाई कार्यालय खोला गया है. जल्द ही इसे स्थाई में बदला जाएगा. वह सप्ताह में दो दिन कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का प्रयास भी करेंगे. इससे पहले मासस कार्यकर्ताओं ने चिरकुंडा शहीद चौक पर पूर्व विधायक का स्वागत किया. शहीद बेदी पर माल्यार्पण के बाद उन्हें जुलूस की शक्ल में कार्यालय तक लाया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य बादल बाउरी,  मासस नेता संतु चटर्जी, वरुण डे, कल्याण राय, दीनानाथ रविदास, इश्तियाक अंसारी, राजू अंसारी, झंटू कांजीलाल, अमरेश चक्रवर्ती, रामजी यादव, रौशन मिश्र आदि मौजू थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunk-zap-jawan-was-beaten-up-by-hotel-malik-was-not-giving-money-for-food/">धनबाद

: नशे में धुत जैप जवान को होटल मलिक ने पीटा, खाने का नहीं दे रहा था पैसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही