Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी आईएसएम में ‘खनन में डिजिटल परिवर्तन पर मास्टर क्लास’ की शुरुआत

 
Dhanbad : द टेक्नोलॉजी इनोवेशन इन एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग फाउंडेशन (टेक्समिन) के द्वारा आईआईटी-आईएसएम धनबाद के सहयोग से 3 जुलाई सोमवार को पांच दिवसीय "खनन में डिजिटल परिवर्तन पर मास्टर क्लास" कार्यशाला की शुरुआत की गई. कार्यशाला में खनन उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों को खनन 4.0 के अंतर्गत डिजिटल प्रौद्योगिकी और वास्तविक समय की खनन समस्याओं को हल करने के लिए उनका अनुप्रयोग, खनन कार्यों की उत्पादकता, सुरक्षा और स्थिरता, अन्वेषण से लेकर खदान योजना, संचालन प्रणाली, उत्पादन और रखरखाव, समग्र खान प्रबंधन प्रणाली आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रतिनिधियों को बताई गई कार्यशाला की रूपरेखा

उद्घाटन समारोह को आईआईटी आईएसएम के पूर्व निदेशक सह मुख्य अतिथि प्रो राजीव शेखर, निदेशक प्रो जेके पटनायक, उप निदेशक सह टैक्समिन के परियोजना निदेशक प्रो धीरज कुमार और आईआईटी के डीन आरएंडडी प्रो सागर पाल ने संबोधित किया. इस दौरान प्रतिनिधियों को 5 दिनों की कार्यशाला की रूपरेखा बताई गई.

कई कंपनियों के अधिकारी ले रहे हिस्सा

कार्यशाला में सीआईएल की सहायक कंपनियां बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, डब्ल्यूसीएल समेत अन्य पीएसयू जैसे एमओआईएल, एचसीएल व बीएमएल हिस्सा ले रही हैं. इनके अलावा डब्ल्यूबीपीडीसीएल, अदानी, हिंडाल्को, जिंदल पावर जैसे निजी कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-plantation-at-st-xaviers-international-school/">धनबाद:

सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही