Search

 
 
 

धनबाद: रंजय हत्याकांड में मामा की पेशी, अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश

 

हर्ष सिंह नहीं हुए हाजिर, अधिवक्ता ने दिया प्रतिनिधित्व का आवेदन

Dhanbad : विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के आरोप में जेल मे बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में रांची के होटवार जेल से वीसीएस द्वारा पेश किया गया. हालांकि हर्ष सिंह हाजिर नहीं हुए. उनकी ओर से अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है. रूना सिंह उर्फ मामा उर्फ नंद किशोर सिंह विगत 8 अगस्त से जेल में बंद है. पांच नवंबर 18 को सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने मामा को शूटर बताते हुए उसके विरूद्ध अदालत में चार्जशीट दायर किया था, जबकि चंदन शर्मा व हरेन्द्र सिंह के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है. रंजय सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह की हत्या बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर 29 जनवरी 2017 की संध्या करीब 5.30 बजे रामेश्वर तिवारी के घर के समीप कर दी गई थी.

 मोबाइल चोरी मामले में गवाह पेश करने का आदेश

धनबाद :  जज हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे आरोपी राहुल वर्मा व लखन वर्मा के विरुद्ध दर्ज मोबाइल चोरी के मामले की सुनवाई  शुक्रवार 30 जून को अदालत में हुई. धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. बचाव पक्ष की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ डॉक्टर कुमार विमलेंदु ने पैरवी की. सीबीआई ने दोनों के विरुद्ध हत्या के अलावा ऑटो चोरी एवं मोबाइल चोरी के लिए अलग एफआईआर दर्ज की थी. सीबीआई ने दोनों के विरुद्ध 27 अक्टूबर 21 को आरोप पत्र दायर किया था. 24 नवंबर 21 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही