Search

 
 
 

धनबाद : मथुरा महतो ने गिरिडीह लोकसभा फतह की बनाई रणनीति

 

तोपचांची में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर दिया जीत का मंत्र

Topchanchi : गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को तोपचांची के साहोबहियार बीएड कॉलेज परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में गिरिडीह लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई. मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार ने एक साजिश के तहत पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजा है. चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता तक अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है. झारखंड में केन्द्र सरकार की आवास योजना बंद होने के बाद राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की. मौके पर धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष लक्खी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, अलाउद्दीन अंसारी, जगदीश चौधरी, मीणा हेंब्रम, मनोज महतो, मदन महतो, लालचंद महतो, नवल किशोर केवट आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही