Search

धनबाद: मैट्रिक पास छात्रा ने स्कूटी नहीं मिलने पर दे दी जान, हुई अंत्येष्टि

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी बस्ती निवासी विरेन मंडल की नाबालिग पुत्री मैट्रिक पास छात्रा वृष्टि मंडल ने बुधवार की रात रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम सिंदरी बस्ती पहुंचा और माहौल गमगीन हो गया. शव का अंतिम संस्कार सिंदरी के दामोदर घाट पर किया गया. सूत्रों ने बताया कि वृष्टि ने जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद परिजनों के आश्वासन के अनुसार कॉलेज जाने के लिए स्कूटी की मांग की थी. मांग पूरी नहीं होने पर उसने जान दे दी. सिंदरी पुलिस पहुंची शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पिता सिंदरी बस्ती में घर के पास एक गुमटी चलाते हैं और सेल में दैनिक मजदूरी का काम भी करते हैं. कोई खास आमदनी नहीं होने के कारण किसी तरह गुजर-बसर होती है. आसपास के लोगों का कहना है कि बड़ी बहन की शादी होने वाली थी. पिता ने शादी के बाद स्कूटी देने की बात की थी. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp