Search

 
 
 

धनबाद : मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा 14 से, सेंटरों पर रहेगी धारा 144

 
Dhanbad : झाखंड बोर्ड (जैक) की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने 10 मार्च को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 13 मार्च की रात 12 बजे से परीक्षा की प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक 100 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा रहेगी. यह जानकारी धनबाद के एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने दी. एसडीओ ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक, जबकि इंटर की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगी. मैट्रिक की परीक्षा के लिए जिले में 103 परीक्षा केंद्र, जबकि इंटर के लिए 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 तक ली जाएगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा के दौरान सेंटर के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने, घूमने, लाउडस्पीकर का उपयोग, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने, मटरगश्ती करने, परीक्षा से संबंधित कोई भी कागज या पत्र वितरित करने पर प्रतिबंध रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-information-about-security-rules-given-to-contract-workers-of-haral-sindri/">धनबाद

: हर्ल सिंदरी के ठेका कर्मियों को दी गई सुरक्षा नियमों की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही