Search

धनबाद : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, जिले के 55128 परीक्षार्थी लेंगे भाग

Dhanbad : झारखंड बोर्ड (जैक) की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी. इसमें धनबाद जिले के कुल 55128 परीक्षार्थी भाग लेंगे.  इनमें मैट्रिक के 28794 व इंटर के 26334 परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी संदीप सिंह ने 6 मार्च को न्यू टाउन हॉल में अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. डीसी ने केंद्राधीक्षकों से कहा कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं. इसके लिए सभी जिम्मेदारी से कार्य करें. उन्होंने वज्रगृह में सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट रखने, परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, पर्याप्त रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. प्रश्नपत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी, पुलिस बल को परीक्षा केंद्र पर समय से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट पहुंचाने, बीडीओ और सीओ करे सभी परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने को कहा. जैक की गाइडलाइन पढ़कर उसके अनुरूप वर्कआउट करने की बात कही. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-peace-should-be-maintained-in-holi-and-shab-e-barat-district-administration-issued-instructions/">धनबाद:

होली व शब ए बारात में बनी रहे शांति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश 

जिले में मैट्रिक के 103 व इंटर के लिए 88 परीक्षा केंद्र

जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 103 केंद्र, जबकि इंटर परीक्षा के लिए 88 केंद्र बनाए गए हैं. प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं-ओएमआर शीट को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रकृत बैंक व कोषागार को चिन्हित किया गया है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, डीआरडीए के निदेशक मुमताज अली अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविन्द कुमार बिन्हा, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, केंद्राधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-leader-takes-stock-of-burnt-shoe-godown-assures-help/">धनबाद

: कांग्रेस नेता ने जले जूता गोदाम का लिया जायजा, मदद का आश्वासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp