Search

 
 
 

धनबाद : फुटबॉल में मवि भीतिया, कस्तूरबा गांधी बागसुमा व महेंद्र प्लस टू हाईस्कूल विजेता

 

गोविंदपुर में खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप टूर्नामेंट का आयोजन

Govindpur : खेलो झारखंड के तहत गोविंदपुर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 23 जुलाई को मध्य विद्यालय भीतिया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बागसुमा व महेंद्र प्लस टू हाई स्कूल बरवापूर्व की टीमों ने खिताबी जीत हासिल की. बीआरसी गोविंदपुर की ओर से भीतिया स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया. अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल में उत्क्रमित हाई स्कूल पाथुरिया को 2-0 से हराकर मध्य विद्यालय भितिया ने जीत दर्ज की. वहीं, अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर ने उत्क्रमित +2 हाई स्कूल नगरकियारी को 1-0 से हराया. जबकि अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में महेंद्र प्लस टू हाई स्कूल बरवापूर्व ने उत्क्रमित +2 हाई स्कूल नगरकियारी को 1-0 से पराजित किया. विजेता टीमें 25 व 26 जुलाई को धनबाद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. मौके पर बीआरसीसी विनोद कुमार पाण्डेय, बीईईओ राजीव रंजन, बीपीओ दीपक दा, प्रमोद कुमार, नोडल शिक्षक रविकान्त पाण्डेय, बीआरपी बासुदेव महतो,  चिंतामणि साव, राजेश मंडल, तपन मंडल, अब्दुल सत्तार अंसारी, अजहर हुसैन, राधामोहन पाण्डेय, मनोज कुमार शर्मा, मनोहर हसन, जमशेद अंसारी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shiv-mahapuran-katha-begins-in-govindpur-1-25-lakh-earthly-shivling-will-be-worshiped/">धनबाद

: गोविंदपुर में शिव महापुराण कथा शुरू, होगी सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही