Search

 
 
 

धनबाद:  शिविर में अधिकतम लोग सरकारी योजनाओं का ले रहे हैं लाभ : बीडीओ

 
 Nirsa : निरसा (Nirsa)  एग्यारकुंड प्रखंड के जोगराज पंचायत सचिवालय में शनिवार 22 अक्टूबर को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, प्रमुख संगीता महतो व पंचायत के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में कृषि, बैंक, बिजली, पेंशन, आवास योजना सावित्री बाई फुले, किशोरी समृद्धि सहित लोक कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर समस्याओं का समाधान किया गया. शिविर में 663 आवेदन लाभुकों ने आवेदन दिए. उनमें 26 आवेदनों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. बाकी 407 आवेदन का निष्पादन जांच के बाद किया जाएगा. शिविर में जाति प्रमाण पत्र के लिए स्टॉल नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गयी. बीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और आवेदन जमा कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही