Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते चौबीस घंटों में धनबाद जिले के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिले का अधिकतम तापमान बढ़ कर 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. लोग गर्मी से हलकान हैं. 8 अप्रैल को तीखी धूप से लोग परेशान रहे. हालांकि दोपहर 3 बजे के बाद आसमान पर बादलों ने दस्तक दी, जिससे शाम तक कुछ राहत मिलती रही.
धनबाद: अधिकतम तापमान 39 डिग्री, तीखी धूप ने भी किया परेशान
Leave a Comment