Search

 
 
 

धनबाद:  एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, बढ़े ठंड से राहत मिलने के आसार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के अधिकतम तापमान में 10 जनवरी को एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर ही ठिठका रहा. फलस्वरूप शाम होते ही कनकनी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार 11 और 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई गई है. 12 जनवरी से धीरे-धीरे दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगेगा.

  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण धनबाद वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं. रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी तक सुबह में धुंध व दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

धनबाद में अगले चार दिनों का तापमान

तिथि     अधिकतम     न्यूनतम 11 जनवरी   25            10 12 जनवरी   26            12 13 जनवरी   27            14 14 जनवरी   28            13 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही