Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरस्वती पूजा के दो दिन पूर्व धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के मनोवैज्ञानिक आंकड़ें पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14 डिग्री पर पहुंच गया है. तापमान में वृद्धि से दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. धूप भी तीखी हो गयी है. मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान और उसके आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से हवा की दिशाएं बदल गयी हैं. इस वजह से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं झारखंड की ओर नहीं आ पा रही हैं. आने वाले चार-पांच दिनों में ठंड के दोबारा दस्तक देने के आसार नहीं हैं. 25 -26 जनवरी को छाएंगे आंशिक बादल
विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को आसमान में बादल छाने के आसार हैं. हालांकि कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. धनबाद सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में सुबह धुंध और कुहासे के बाद दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गयी है. तिथि अधिकतम न्यूनतम 25 जनवरी 31 14 26 जनवरी 31 16 27 जनवरी 31 17 28 जनवरी 31 17 [wpse_comments_template]
Leave a Comment