Search

 
 
 

धनबाद: मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने बरवाअड्डा फलमंडी में किया जनसंपर्क

अमित कुमार अग्रवाल ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. व्यापारियों ने बाजार समिति क्षेत्र में साफ-सफाई व पेयजल की दिक्कत, जर्जर सड़कें, स्ट्रीट लाइट की समस्या, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के मुद्दे उठाए.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति स्थित फलमंडी पहुंचकर राशन व फल व्यापारियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा. इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद  रहे.


अमित कुमार अग्रवाल ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. व्यापारियों ने बाजार समिति क्षेत्र में साफ-सफाई व पेयजल की दिक्कत, जर्जर सड़कें, स्ट्रीट लाइट की समस्या, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के मुद्दे उठाए. उनका कहना था कि वर्षों से इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई जिससे रोजमर्रा के कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होती हैं. अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें समर्थन मिला, तो कृषि बाजार समिति की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा. व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही