Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का वादा- बुनियादी सुविधाओं का विकास पहली प्राथमिकता

मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने शनिवार को हीरापुर क्षेत्र का सघन दौरा कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया. पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने दुकानदारों, युवाओं व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर शहर की सूरत बदलने के लिए समर्थन मांगा.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने शनिवार को हीरापुर क्षेत्र का सघन दौरा कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया. पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने दुकानदारों, युवाओं व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर शहर की सूरत बदलने के लिए समर्थन मांगा. कहा कि बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

 

हीरापुर बाजार में व्यापारियों ने उनके सामने समस्याओं का अंबार लगा दिया. लोगों ने बाजार में लगने वाले जाम, पार्किंग का अभाव, नालियों की बदहाल स्थिति, हल्की बारिश में भी जलजमाव, कूड़े के ढेर व समय पर कचरा का उठाव नहीं होने की समस्या उठाई. अमित अग्रवाल ने कहा कि इन समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं. इनका समाधान वादों से नहीं, बल्कि ठोस योजना व मजबूत इच्छाशक्ति से होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम की व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा.


उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो हर दूसरे वार्ड में सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल खोलने का प्रयास होगा. ताकि गरीबों को शिक्षा व इलाज के लिए दूर न जाना पड़े. नगर निगम की कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी व जवाबदेह बनाना, प्रदूषण मुक्त शहर, और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही