Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का शक्ति प्रदर्शन, रैली निकाल मांगा समर्थन

अमित अग्रवाल ने कहा कि वे विश्व हिंदू परिषद के सामान्य कार्यकर्ता हैं और जनता की सेवा के उद्देश्य से नगर निगम चुनाव में उतरे हैं. उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं. धनबाद के सभी मेयर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने गुरुवार को कार व बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. रैली की शुरुआत झरिया के बनियाहीर मैदान से हुई और विभिन्न इलाकों से होते हुए धनबाद के स्टील गेट पहुंचकर समाप्त हुई.


रैली में सैकड़ों समर्थक बाइक पर सवार होकर शामिल हुए और प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की. अमित अग्रवाल ने कहा कि वे विश्व हिंदू परिषद के सामान्य कार्यकर्ता हैं और जनता की सेवा के उद्देश्य से नगर निगम चुनाव में उतरे हैं. उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि जनता आशीर्वाद मिला, शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार व पारदर्शी प्रशासन के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही